{"_id":"68b887a6430c7b13240e8466","slug":"the-person-who-ran-away-after-filling-petrol-and-diesel-was-arrested-banda-news-c-212-1-sknp1006-132722-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पेट्रोल और डीजल भराकर भागने वाला उन्नाव का शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पेट्रोल और डीजल भराकर भागने वाला उन्नाव का शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
बांदा। पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलवाकर बिना पैसा दिए सेल्समैन को चकमा देकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पांच खाली प्लास्टिक की केन, एक फर्जी नंबर की कार व 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी पर हत्या की कोशिश, लूट व एनडीपीएस जैसे करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र के निवासी सेल्समैन नीरज कुमार ने 29 अगस्त को चिल्ला थाने में तहरीर देकर बताया था कि अमन फिलिंग पेट्रोल पंप पर 570 लीटर डीजल प्लास्टिक की केन में व 38 लीटर पेट्रोल गाडी में डलवाकर अज्ञात लोग बिना पैसे दिए चकमा देकर भाग गए। चिल्ला थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। चिल्ला पुलिस ने दो सितंबर को आरोपी उन्नाव जनपद के बिहार थाना क्षेत्र के मुनऊ खेड़ा गांव निवासी अतुल सिंह को मदनपुर चौराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कार बरामद की गई है, कार में फर्जी नंबर प्लेट भी लगा मिला है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 28 अगस्त को चिल्ला थाना क्षेत्र के अमन फिलिंग पेट्रोल पंप से 38 लीटर पेट्रोल व 570 लीटर डीजल भराया था। इसके अलावा 16 अप्रैल को हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के राम फिलिंग पेट्रोल पंप व 31 अगस्त को हमीरपुर के लालपुर थाना क्षेत्र के अखिल पेट्रोल पंप से 560 लीटर डीजल व 26.5 लीटर पेट्रोल केनों व अपनी कार में भराकर बिना पैसा दिए सेल्समैन को चकमा देकर भाग गया था। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह शातिर अपराधी है। पूर्व से ही 19 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में चिल्ला थाना इंस्पेक्टर संदीप तिवारी, एसआई उत्कर्ष सिंह, भूपेंद्र सिंह, कलाम अब्बासी, शनि कुमार वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पेट्रोल और डीजल को कम दामों में बेच देता था, सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया
बांदा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि पकड़ा गया उन्नाव जनपद निवासी अतुल सिंह शातिर अपराधी है। यह पेट्रोल पंप से पेट्रोल और डीजल भराकर खुद किसी मोबाइल टावर का कर्मी बनकर छोटी-छोटी दुकानों में पेट्रोल और डीजल को कम दामों में बेच देता था। पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी के वजह से इसकी पहचान की गई थी। सीसीटीवी में फुटेज आने से यह पकड़ा गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मुशर्रफ खां