फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The old man, who returned after serving a sentence in the murder of his son, shot himself

पुत्र की हत्या में सजा काटकर लौटे वृद्ध ने खुद को मारी गोली

Wed, 01 Jun 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The old man, who returned after serving a sentence in the murder of his son, shot himself
The old man, who returned after serving a sentence in the murder of his son, shot himself - फोटो : BANDA
बांदा। पहली पत्नी के बेटे की हत्या में 17 साल जेल काटने के बाद घर लौटे वीरेंद्र (65) ने मंगलवार की देर शाम खुद तमंचा से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह 24 दिन पूर्व जेल से छूटा था। परिजनों का कहना है कि जेल से छूटने के बाद वह तनाव में था। किसी से बातचीत नहीं करता था। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

घटना कमासिन थाना क्षेत्र के लाखीपुर मनकहड़ी गांव की है। मंगलवार की शाम घर से खेत जाने की बात कहकर निकले वीरेंद्र ने ट्यूबवेल के पास महुआ के पेड़ के नीचे कनपटी में गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद किसानों ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। वीरेंद्र का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भतीजे देव कुमार ने बताया कि चाचा वीरेंद्र सात मई को जेल से छूटा था। मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। तनाव में था। गुमशुम रहता और किसी से बातचीत नहीं करता था।
विज्ञापन

भतीजे ने बताया कि बंटवारे को लेकर हुए विवाद में वर्ष 2003 में वीरेंद्र ने अपनी पहली पत्नी सावित्री के पुत्र कल्लू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अदालत से उसे सजा हो गई थी। 17 साल जेल में बिताए। कमासिन थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने बताया कि वह अपराधी किस्म का था। तमंचा कहां से आया? जांच की जा रही है। घटनास्थल से तमंचा बरामद होने पर मृतक पर आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1984 में पड़ोसी की भी लाठी से पीटकर की थी हत्या
भतीजे देव कुमार ने बताया कि चाचा वीरेंद्र ने 1984 में पड़ोसी महेश मिश्रा की भी लाठी से पीटकर हत्या की थी। खेत में कब्जे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। कुछ दिन जेल में रहने के बाद छूट गया था। इसके बाद पुत्र की हत्या में जेल हो गई थी। पहली पत्नी की बीमारी के चलते मृत्यु होने के बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी पत्नी से दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। एक पुत्री की शादी हो गई और दूसरी शादी योग्य है।

पुत्र का फायर मिस हुआ तो पिता ने मार दी गोली
परिजनों के मुताबिक पहली पत्नी का पुत्र कल्लू यादव बंटवारा चाहता था। इसे लेकर वीरेंद्र और कल्लू के बीच काफी विवाद हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे पर तमंचा तान दिया था। बताते हैं कि कल्लू का फायर मिस हो गया था। तभी वीरेंद्र ने गोली चला दी और कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed