फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The missing businessman was not found even on the fourth day

Banda News: लापता व्यवसायी का चौथे दिन भी नहीं चला पता

Sun, 03 Aug 2025 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
The missing businessman was not found even on the fourth day
बांदा। शहर से लापता हुए व्यवसायी का चौथे दिन भी पता नहीं चल सका। पुलिस ने लापता व्यवसायी की फोटो बांदा से सटे अन्य जनपदों के थानों में भेजी है। सर्विलांस टीम को भी लगाया है। केन नदी में लगातार दो दिन पैलानी तक सर्च अभियान चलाया गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। परिजन व्यवसायी के न मिलने से खासी चिंता में हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी ए ब्लॉक निवासी व्यवसायी विनय श्रीवास्तव (45) 31 जुलाई गुरुवार को सुबह चार बजे अपने घर से निकले थे। उनकी स्कूटी भूरागढ़ केन नदी पुल पर खड़ी पाई गई थी। परिजनों ने आशंका जताई थी कि उन्होंने केन नदी पुल से छलांग लगा दी है। व्यवसायी की पत्नी नुपुर श्रीवास्तव ने सेंट मेरीज सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रधानाचार्य फादर डेविड पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

बताया कि विनय की बसें सेंट मेरीज स्कूल में चलती हैं। उन्हें बसों का नौ परसेंट नौ लाख 12 हजार रुपये स्कूल में जमा करना था। हालांकि प्रधानाचार्य ने आरोपों को गलत बताया था। पुलिस ने गुरुवार और शुक्रवार को केन नदी में पैलानी तक पीएसी बाढ़ राहत के साथ पैलानी थाना क्षेत्र तक सर्च अभियान चलाया था लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भूरागढ़ चौकी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला था। पुलिस ने अब बांदा से जुड़े गैर जनपदों में भी विनय की फोटो सर्कुलेट की हैं लेकिन कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। उधर, शहर में चर्चा है कि विनय अपने व्यवसाय में पार्टनरशिप को लेकर कर्जदार हो गया था।

--------------------------

वर्जन
लापता व्यवसायी को खोजने के लिए टीमें लगी हैं। सर्विलांस और अन्य टीमों की मदद से सुरागरसी की जा रही है। लापता व्यवसायी की फोटो अन्य जनपदों में भेजी गई है। नदी में भी सर्च अभियान चलाया गया लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी सफलता नहीं मिल सकी। -राजीव प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed