फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The minister was shocked to see the condition of the maternity centre in Mataundh

Banda News: मटौंध के जच्चा-बच्चा केंद्र की हालत देख मंत्री दंग

Fri, 19 Jul 2024 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
The minister was shocked to see the condition of the maternity centre in Mataundh
मटौंध (संवाद)। स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को बांदा से महोबा जाते समय हाईवे पर स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र का निरीक्षण किया। वहां महज एक स्टाफ नर्स मौजूद मिली। जच्चा-बच्चा केंद्र की हालत देखकर वह दंग रह गए। उन्हें टायल्स उखड़े मिले और छत टपकती मिली।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक गुरुवार को महोबा जा रहे थे। बांदा से गुजरते समय मटौंध थाने से 300 मीटर दूर नेशनल हाईवे किनारे स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र पर उनकी नजर पड़ी। गाड़ी रुकवाकर जच्चा-बच्चा केंद्र का निरीक्षण किया। यहां एकमात्र स्टाफ नर्स पुष्पा मिलीं। स्टाफ नर्स से सीएमओ से बात कराने के लिए कहा। सीएमओ फाेन पर तत्काल उत्तर नहीं दे पाए। इस पर नाराजगी जताते हुए केंद्र के अंदर जाकर देखा तो टायल्स उखड़े मिले। छत टपकती हुई मिली।
विज्ञापन

किसी पलंग में चादर नहीं थी। छत भी टपक रही थी। जेनरेटर खराब मिला। दीवारों में दरारें मिलीं। उनके निरीक्षण के बाद सीएमओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने स्टाफ नर्स से हकीकत जानी। पुष्पा ने बताया कि चार नर्स तैनात हैं। प्रत्येक छह-छह घंटे ड्यूटी करतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed