{"_id":"68b9d268542dec8c27010109","slug":"the-magazine-was-released-in-the-vidyarthi-vigyan-manthan-examination-meeting-banda-news-c-212-1-bnd1006-132786-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा बैठक में पत्रिका का हुआ विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा बैठक में पत्रिका का हुआ विमोचन
Thu, 04 Sep 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो 33-विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा की परिचय पत्रिका का विमोचन करते कॉलेज निदेशक, कुलसचिव व
अतर्रा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार को विज्ञान भारती द्वारा विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा 2025 को लेकर बैठक आयोजित हुई। परीक्षा का परिचय पत्रिका का विमोचन हुआ। बैठक की अध्यक्षता कालेज निदेशक प्रो. एसपी शुक्ला ने की।
मुख्य अतिथि के तौर पर विज्ञान भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंकित राय ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे। इस आयोजन में विज्ञान भारती ब्रह्मावर्त प्रांत के संयोजक कौस्तुभ ओमर, क्षेत्रीय समन्वयक शर्मिला सिंह, महासचिव प्रो. सुनील मिश्रा ने वर्चुअल संबोधन देकर छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर बल दिया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की डिजिटल विज्ञान प्रतिभा खोज है, इसमें कक्षा 6 से 11 तक के छात्र भाग ले सकते हैं। कुलसचिव ने बताया कि चार स्तरीय परीक्षा का पहला चरण नवंबर में होगा, जिसकी पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।
विज्ञापन
इस मौके पर विज्ञान भारती विभाग के राजेश कुमार सिंह, अजय आर्य, डॉ. डीसी गुप्ता, कैलाश मिश्रा, लक्ष्मीकांत मिश्रा, पंकज अग्रवाल, वेद प्रकाश सिंह, अश्विनी श्रीवास्तव समेत कई सदस्य उपस्थित रहे। (संवाद)