फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The inspector said...compromise, otherwise it won't take a second to ruin your career.

Banda News: दरोगा बोला... समझौता कर लो, वरना करिअर खराब करने में एक सेकेंड नहीं लगेगा

Mon, 10 Nov 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 10 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The inspector said...compromise, otherwise it won't take a second to ruin your career.
फाेटो- 14 लाइब्रेरी में छात्र की पिटाई करते युवक। स्वयं
बांदा। प्राइवेट लाइब्रेरी संचालक के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पर ही सुलह-समझौता करने का दबाव बना रही है। जिससे परेशान होकर पीड़ित एसपी से मिला और बताया कि दरोगा समझौता न करने पर करिअर खराब करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

मामला 5 नवंबर का है। शहर के प्रयागराज रोड स्थित एक प्राइवेट लाइब्रेरी में पढ़ रहे छात्र गिरवां थाना क्षेत्र के मुरवां निवासी शत्रुघ्न ने साथी छात्र कृष्ण मोहन को तेज आवाज करने से मना कर दिया। जिसके बाद उसके कृष्णमोहन अपने साथी अमन साहू व अंकित साहू सहित तीन अज्ञात लोगों के साथ आकर मारपीट व गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। जिस पर पीड़ित छात्र ने अलीगंज चौकी में हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

जिसके बाद से चौकी प्रभारी छात्र पर सुलह-समझौता करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। छात्र द्वारा समझौते से इन्कार करने के बाद आक्रोशित दरोगा ने पीड़ित छात्र को करिअर तबाह करने की धमकी दे दी। दरोगा की धमकी से परेशान पीड़ित छात्र सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिला और घटना का सीसीटीवी फुटेज देते हुए हमलावरों व दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाते हुए न्याय की गुहार लगाई। एएसपी शिवराज ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed