फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The homeowners themselves are breaking their homes in banda

बांदा : गृहस्वामी खुद तोड़ रहे हैं अपने आशियाने

Sat, 10 Oct 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
The homeowners themselves are breaking their homes in banda
अतिक्रमण ढहाने के बाद बांदा-कालिंजर मार्ग पर खंडहर नजर आते मकान। - फोटो : BANDA
नरैनी। फोरलेन सड़क निर्माण के लिए बांदा-कालिंजर मार्ग पर दर्जनों आलीशान और पक्के मकान धराशाई कर दिए गए। अपनी कमाई से खड़ी की गई इन इमारतों को गृहस्वामी खुद तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

अन्य इलाकों में जहां नवरात्र, दशहरा, दिवाली आदि की तैयारियों के लिए मकानों को रंगरोगन किया जा रहा है, वहीं कालिंजर मार्ग में आशियाना तोड़े जा रहे हैं। सड़क पर दोनों ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में सिर्फ धूल और मलबा ही नजर आ रहा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की ओर से निर्माणाधीन कालिंजर फोरलेन सड़क पर मलबा ही मलबा दिखाई दे रहा है। जहां पहले बाजार लगता था, वहां अब धूल उड़ रही है। गृहस्वामी समेत परिवार के बच्चे-बूढ़े, महिलाएं सभी सड़क चौड़ीकरण सीमा पर आए चिह्नित घर के हिस्से को ढहाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन मालिक भगवान रैकवार, रामबाबू, रामू, रामबहादुर त्रिपाठी, रमेश चौरसिया, पुष्पेंद्र सिंह राजपूत, प्रकाश पांडेय ने बताया कि उन्होंने विधायक राजकरन कबीर से फरियाद की थी कि त्योहारों तक उनके मकानों को न गिराने की मोहलत दे दी जाए, लेकिन कोई हल नहीं निकला। पैसा लगाकर या खुद मकान गिराना खल रहा है। दोबारा घर बनवाने में वर्षों लग जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed