{"_id":"343c799cb87e94802b0a5410c3f037f2","slug":"the-head-of-the-665-members-of-the-257-and-sold-prescription-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के 257 व सदस्य के 665 पर्चे बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के 257 व सदस्य के 665 पर्चे बिके
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
बबेरू/कमासिन। पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में गुरुवार
विज्ञापन
को बबेरू और कमासिन ब्लाकों में प्रधान के 257 और सदस्य के 665 नामांकन
पत्रों की खरीद हुई। उधर, जमानत राशि जमा करने को बैंक में उमड़ी भीड़ के
चलते प्रत्याशियों को घंटों कतार में लगकर इंतजार करना पड़ा। यातायात भी
बाधित हुआ।
बबेरू ब्लाक में अब तक ग्राम प्रधान ऱ सदस्य के लिए 688 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। यहां 61 ग्राम प्रधान और 805 वार्डों के लिए चुनाव होना है।
उधर, कमासिन ब्लाक में प्रधान पद के लिए 865 व सदस्य के 684 पर्चों की बिक्री हो चुकी है। यहां प्रधान के 55 और वार्ड सदस्य के 725 पदों के लिए चुनाव होना है। दोनों ब्लाकों में शुक्रवार से नामांकन शुरू होगा।
नामांकन के एक दिन पहले इलाहाबाद बैंक में बबेरू व कमासिन ब्लाक के प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ी। जमानत राशि जमा करने को कई घंटे इंतजार करना पड़ा। आम चौराहे पर भीड़ के चलते कई बार जाम की स्थिति रही। पुलिस ने भी भीड़ को संभाल पाने में हाथ खड़े कर लिए।