{"_id":"5e1cb6148ebc3e87c56eac56","slug":"the-head-family-beaten-up-the-family-banda-news-knp5382370155","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान परिवार ने खानदानी को पीटकर मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान परिवार ने खानदानी को पीटकर मारा
विज्ञापन
The head family beaten up the family
- फोटो : BANDA
बदौसा/अतर्रा। आग ताप रहे किसान पर खानदान के ही ग्राम प्रधान परिवार ने लाठी और डंडों से हमला कर दिया। लहूलुहान किसान आग में गिर कर झुलस भी गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मार कर जलाने का आरोप लगाया है। प्रधान व उसके पति और पुत्र सहित 6 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों ने शव को थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया।
बदौसा थाना क्षेत्र के जमुनिहा पुरवा (पौहार) में रविवार की शाम करीब 7 बजे उमादत्त यादव (40) पुत्र चुनूबाद अपना मोबाइल फोन चार्ज करने सत्यम सिंह के नलकूप गया था। मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर वह सत्यम के साथ कौड़ा में आग ताप तापने लगा। इसी बीच ग्राम प्रधान परिवार ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। सत्यम आदि ने बचाने की कोशिश की तो उन्होंने उसे भी धमकाया।
मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गए। परिजन उमादत्त को गंभीर अवस्था में अतर्रा सीएचसी लाए यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मृतक के भाई गया प्रसाद ने बताया कि छेदीलाल की पत्नी सियादुलारी ग्राम प्रधान है। उमादत्त और छेदीलाल चाचा-भतीजे हैं। कुछ दिन पहले पुलिस ने प्रधान के घर गांजा की शिकायत पर छापा मारा था।
विज्ञापन
प्रधान के परिजनों को शक था कि उमादत्त ने मुखबिरी की है। बताया कि इसके पहले भी प्रधान का पति और उसका पुत्र उमादत्त व उसके घर वालों के साथ मारपीट कर चुका था। मृतक के पुत्र रामभजन की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान सियादुलारी और उसके पति छेदीलाल तथा पुत्र रामनरेश, सोनू व खुशी लाल और एक अन्य भतीजे लाल जी के विरुद्ध धारा 302, 147, 147, 436, 506, 120 बी आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की है।
उधर, सोमवार को शाम परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव बदौसा थाने के सामने रखकर आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग की और हाईवे जाम करने की कोशिश की। क्षेत्राधिकारी अतर्रा रोहित यादव ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाकर उन्हें शांत किया। थानाध्यक्ष रामनेरश प्रजपति ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहें हैं।