फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The girl was murdered by her brother, cousin and maternal uncle

Banda News: भाई, मौसेरे भाई और मामा ने की थी युवती की हत्या

Sun, 22 Dec 2024 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
The girl was murdered by her brother, cousin and maternal uncle
बांदा। बबेरू कोतवाली के मुरवल गांव स्थित गड़रा नाला पुल के नीचे मिले युवती के शव के मामले का पुलिस ने तीन दिन बाद रविवार को खुलासा कर दिया। झूठी शान के लिए युवती की हत्या उसके सगे भाई, मौसेरे भाई और मामा ने गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने मौसेरे भाई को गिरफ्तार किया है। भाई और मामा फरार हैं। आरोपी ने बताया कि युवती का एक शादीशुदा युवक से प्रेम संबंध था। इसीलिए उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने रविवार को बताया कि मरका थाना क्षेत्र के बजहा पुरवा निवासी आरती सिंह (20) का शव 19 दिसंबर को गड़रा नाले के पुल के नीचे मिला था। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर युवती के मौसेरे भाई कौशांबी जिले के महेवाघाट अधांव गांव निवासी शिवप्रताप सिंह उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी छोटू ने बताया कि आरती उसकी मौसेरी बहन थी। उसका शादीशुदा युवक से प्रेम संबंध था। घरवालों ने इसका विरोध किया, लेकिन वह नहीं मान रही थी।
विज्ञापन

छोटू ने बताया कि साजिश के तहत 18 दिसंबर की रात सिमौनीधाम मेले में लाकर आरती की गला दबाकर हत्या कर दी और शव गड़रा नाला पुल के नीचे फेंक दिया गया था। वारदात में आरती का भाई उदयभान उर्फ प्रदीप व पूरब शरीरा कौशांबी निवासी मामा भुजबल भी शामिल था। दोनों फरार हैं। गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक अपराध बबेरू कोतवाली शिवशंकर यादव व कांस्टेबल राहुल साहू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed