फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The girl burnt herself alive at her in-laws' house

ससुराल में युवती ने खुद को जिंदा फूंका

Sun, 18 Oct 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
The girl burnt herself alive at her in-laws' house
बांदा। ससुराल में कमरा बंदकर युवती ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को जिंदा फूंक लिया। मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव में गुड़िया (23) पत्नी जयकरन ने शनिवार की रात दूसरे कमरे में अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार को सुबह धुआं देखकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के चचिया ससुर आशाराम ने बताया कि प्रेत बाधा के चलते उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

15 दिन पहले उसका 8 माह का गर्भ खराब हो गया था। दो साल पहले पति ने भी आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। उधर, मृतका के पिता बदलू (गिरवां) ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed