{"_id":"caec6623b7b5dc2b0a6c6f117eb51627","slug":"the-followers-of-baba-jai-gurudev-distributed-panflet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय के लिए निकाला जुलूस, बाबा जय गुरुदेव के अनुयायियों ने बांटे पंफलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय के लिए निकाला जुलूस, बाबा जय गुरुदेव के अनुयायियों ने बांटे पंफलेट
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 12 Jan 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने के लिए बाबा जय गुरुदेव के अनुयायियों ने जुलूस निकाला। पंफलेट बांटकर मांस और शराब त्यागने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में गौ हत्यारों को फांसी देने की मांग की।
विज्ञापन
रविवार को बाबा जय गुरुदेव धर्म विकास संस्था (उज्जैन) के बैनर तले महिला-पुरुष अनुयायियों ने झंडे-बैनर लेकर प्रमुख सड़कों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राहगीरों को पर्चे व पंफलेट भी बांटे। कलेक्ट्रेट आकर धरना दिया। इसमें संत उमाकांत के उद्देश्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने कहा कि अपराध, भ्रष्टाचार, अपहरण, बलात्कार आदि अपराध बढ़ने से देश का अमन-चैन छिन रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह मांस व शराब सेवन है। उन्होंने दुर्व्यसन त्यागने के लिए लोगों को जागरुक करने को कहा।
विज्ञापन
बाद में पीएम व सीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इसमें गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, हत्या करने वालों को फांसी देने व गौ रक्षा संबंधी सख्त कानून बनाने की मांगें शामिल हैं।