फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The farmer hanged , two died from shock

किसान ने फांसी लगाई, दो सदमे से चल बसे

Thu, 07 Jan 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 07 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
The farmer hanged , two died from shock

बांदा। कर्ज के बोझ और सूखे से फसल बर्बाद होने से परेशान युवा किसान ने फांसी लगा ली। घटना बबेरू तहसील के कैरी गांव की है।

विज्ञापन


उधर बबेरू तहसील के बछौंधा गांव और नरैनी तहसील के बड़ोखर बुजुर्ग में दो किसानों की फसल बर्बादी के सदमे से मौत हो गई।

बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव में धर्मपाल पटेल (38) पुत्र लालमन ने बुधवार रात अपने घर में फांसी लगा ली। घटना के समय पत्नी पड़ोस में रिश्तेदार के घर गई थी।

लौटने पर उसने पति धर्मपाल का शव फांसी के फंदे से लटकता देखा। छोटे भाई अनिल ने बताया कि धर्मपाल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके नाम पांच बीघा जमीन है।

सूखे से खेत परती पड़े हैं। मंगलवार को धर्मपाल ट्यूबवेल चलाने गया लेकिन जल स्तर गिरने से ट्यूबवेल जवाब दे गया। घर लौटने के बाद से बड़ा भाई तनाव में था।

उसके नाम इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की कोर्रही शाखा का 70 हजार रुपये कर्ज था। इसके अलावा धर्मपाल ने गांव के लोगों और रिश्तेदारों से भी लगभग एक लाख रुपये कर्ज ले रखा था।

एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि राजस्व कानूनगो और लेखपाल को मृतक के घर भेजकर घटना की जांच कराई जाएगी।

उधर बुधवार को बबेरू तहसील के बछौंधा गांव मेें कामता उर्फ कमतू (35) पुत्र रामबहोरी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह पत्नी सोना के साथ खेत में बुआई करने गया था लेकिन खेत में नमी न होने से बुआई नहीं कर सका।

खरीफ की फसल बर्बाद होने से कामता पहले ही परेशान था। उस पर बैंक का 60 हजार रुपये कर्ज भी था। पत्नी के मुताबिक दो साल से खेत में कुछ न होने से पति तनाव में रहता था।

एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि जांच के लिए तहसीलदार को गांव भेजा गया है। इसी क्रम में नरैनी तहसील के बड़ोखर बुजुर्ग गांव के ब्रजलाल कुशवाहा (55) बुधवार शाम खेत गया था।

धान की फसल चौपट होने और रबी की बुवाई न होने के सदमे में उसकी तबियत बिगड़ गई। रात में उसने दम तोड़ दिया। किसान पर दो लाख रुपये का कर्ज था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed