फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The farmer hanged himself 1.5 km away from his house and died

Banda News: किसान ने घर से डेढ़ किमी. दूर लगाया फंदा, मौत

Fri, 13 Jun 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The farmer hanged himself 1.5 km away from his house and died
बांदा। घर से निकले किसान ने नशे में डेढ़ किलोमीटर दूर दूसरे गांव स्थित खेत में लगे नीम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनाें का कहना है कि वह नशे का लती था। नशे मेें ही उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के भूरा डेरा पिपरोदर गांव निवासी छोटा यादव ने बताया कि भतीजा दुलीचंद्र उर्फ बदलू यादव (42) ने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित भुइयांरानी गांव के खेत में लगे नीम के पेड़ से गुरुवार की शाम फंदा लगा लिया। वह पूना में नौकरी करता था। एक माह पहले चचेरे भाइयों अंकित व संजय की शादी में गांव आया था।
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर वह खाना खाकर घर से निकला था। देर शाम उन्हें उसके खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। दुलीचंद्र नशे का आदी था। उसने नशे में यह आत्मघाती कदम उठाया है। घर में पत्नी सुमलिया है। तीन पुत्र हैं। पिता दयाराम के पास पांच बीघा जमीन है। पैलानी थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि परिजन नशे का आदी बता रहे हैं। नशे में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed