फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The establishment opened the urn Navratri

कलश स्थापना से नवरात्र का आगाज

Sat, 01 Oct 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 01 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
The establishment opened the urn Navratri
महेश्वरी देवी मंदिर में महिला श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। मंदिरों और देवी पंडालों में पूजा-अर्चना और जयकारों की गूंज के साथ 10 दिवसीय शारदीय नवरात्र महोत्सव शुरू हो गया। तड़के से मंदिरों में आस्थावानों का हुजूम उमड़ा। सूरज ढलते ही देवी पंडालों में दर्शनार्थियों की भीड़ जुट गई। मंदिरों में अखंड दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन-पूजन और जप शुरू हो गए। व्रत रहने वाले भक्तों ने घरों में कलश स्थापित किया। उधर, सिद्धदात्री विंध्यवासिनी मंदिर, खत्री पहाड़ में श्रद्धालुओं को पहले ही दिन अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ा।

विज्ञापन


प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते खासी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, सूरज ढलते ही जगह-जगह सजाए गए पंडाल और उनमें स्थापित देवी प्रतिमाएं जगमगा उठीं। देवी गीतों सें शहर का अधिकांश इलाका गूंज उठा।
विज्ञापन


काली देवी, महेश्वरी देवी, चौसठ जोगनी, सिंहवाहिनी मंदिरों में भक्तों ने नारियल, चुनरी, पान-बताशा, फूल आदि चढ़ाकर मन्नतें मानीं। उधर, घरों में कलश स्थापना कर भक्तों ने नौ दिन का उपवास शुरू किया। तमाम श्रद्धालुओं ने बैठकी (प्रतिपदा) का व्रत और नौ दिनों का उपवास शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सिद्धदात्री विंध्यवासिनी धाम (खत्री पहाड़) में अव्यवस्थाओं के बीच ऐतिहासिक मेले की शुरुआत हुई। पहाड़ के ऊपर विंध्यवासिनी मंदिर में जयकारे गूंजे। भक्तों ने परिवार के साथ बच्चों का मुंडन कराया। मन्नतें मांगी। सुरक्षा के लिए सीओ नरैनी, थानाध्यक्ष गिरवां व तहसीलदार के साथ भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। उधर, श्रद्धालुओं को पेयजल के लिए भटकना पड़ा। साथ ही मरम्मत न होने से गड्ढा युक्त सड़कों से गुजरना पड़ा।

बबेरू। मढ़ीदाई व अन्य देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। घरों में जवारा बोए और उमाह गीतों की गूंज शुरू हो गई। जोगनी माता मंदिर के नवरात्र मेले भारी भीड़ आई।

अतर्रा। गौराबाबा धाम समेत विभिन्न मंदिरों में नवरात्र की धूम शुरू हो गई। दुर्गा सप्तशती अखंड पाठ के कार्यक्रम शुरू हुए। मटौंध, तिंदवारी व नरैनी, कालिंजर में भी भव्य पंडालों व मंदिरों में दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed