{"_id":"68617e26fd63e129ba0c79c2","slug":"the-dumper-hit-the-tractor-trolley-from-behind-the-trolley-overturned-causing-a-jam-banda-news-c-212-1-sknp1006-129029-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डंपर ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, ट्राली पलटी, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डंपर ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, ट्राली पलटी, लगा जाम
विज्ञापन
जेसीबी से डंपर को हटवाती पुलिस।
- फोटो : संवाद
तिंदवारी। ब्लॉक कार्यालय के सामने बांदा-फतेहपुर राष्ट्रीय राजर्मा पर रविवार को सुबह 10 बजे करीब बांदा की ओर से आए डंपर से आगे जा रहे ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर पलट गई। डंपर भी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे हाईवे में दो घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर तिंदवारी थाना पुलिस ने जेसीबी से ट्रैक्टर ट्राली को हटवाकर मार्ग को बहाल कराया। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि ट्राली सड़क में पलटने से कुछ देर जाम लगा था। बाद में जाम खुलवा दिया गया है।
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार घायल
बबेरू। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के रयान गांव निवासी रामखेलावन (28) रविवार को दोपहर गांव से बबेरू जा रहा था। साथी गांव के पास अचानक उसके सामने नीलगाय आ गई। जिससे टकराकर वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। (संवाद)