फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The device will not stop the speed of trains in fog

कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार नहीं थमने देगी डिवाइस

Wed, 02 Dec 2020 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
The device will not stop the speed of trains in fog
The device will not stop the speed of trains in fog - फोटो : BANDA
बांदा। कोहरे का मौसम शुरू होते ही रेलवे ने ट्रेनों को धुंध से बचाने की कवायद शुरू कर दी है। हर एक ट्रेन के इंजन में फाग सेफ डिवाइस लगाई जाएगी। जापानी तकनीक से लैस यह डिवाइस ट्रेन चालक को सिग्नल और ट्रैक के क्लीयरिंग के संकेत देगी। कोहरे में नजर न आने वाले सिग्नल के एक किलोमीटर पहले से ही चालक को डिवाइस से संकेत मिलने लगेंगे।
विज्ञापन

कोहरे की धुंध में ट्रेनों की रफ्तार में लगाम लग जाती है। ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को परेशानी होती है। दुर्घटना का भी अंदेशा होता है। कोहरे का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में रेलवे ने ट्रेनों के इंजन में फाग सेफ डिवाइस लगा दी है। धुंध में सिग्नल नजर न आने पर डिवाइस सिग्नल का संकेत देगी।
विज्ञापन

एक किलोमीटर पहले से ही चालक सतर्क हो जाएगा। सिग्नल के 20 मीटर के नजदीक ट्रेन पहुंचने पर डिवाइस में हरी और पीली लाइट जलेगी। पीली लाइट जलने पर चालक को यह संकेत मिलेगा कि आउटर सिग्नल क्लीयर है, लेकिन चालक ट्रेन की गति को मेन सिंग्नल तक धीमी रखेगा। हरी लाइट जलने पर मेन सिंग्नल के क्लीयर होने के संकेत मिलेगा। स्टेशन प्रबंधक श्रीकृष्ण कुशवाहा ने बताया कि फाग सेफ डिवाइस सभी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में लगाई जा रही है। इसके बाद मालगाड़ियों में लगाई जाएगी। इससे कोहरे में ट्रेनों की स्पीड पर खास असर नहीं पड़ेगा। दुर्घटनाओं का भी खतरा कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनें अब 31 दिसंबर तक चलेंगी
बांदा। झांसी-कानपुर रूट पर कोविड-19 विशेष बुंदेलखंड, तुलसी, हरिद्वार, चित्रकूट एक्सप्रेस का संचालन 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया। पूर्व में 30 नवंबर तक ट्रेन संचालन का आदेश था। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि ट्रेनों के समय में आंशिक संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed