फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The dead body of a young man who jumped into Yamuna river was found after 36 hours.

Banda News: दोस्त से हुआ विवाद...यमुना नदी में कूदा युवक, 36 घंटे बाद मिला शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sun, 02 Apr 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 02 Apr 2023 12:21 AM IST
सार

चिल्ला कोतवाली क्षेत्र में दोस्त से विवाद के बाद युवक ने यमुना नदी में कूदकर जान दे दी। 36 घंटे बाद पुलिस ने फतेहपुर सीमा के पास उसका शव बरामद किया।

विज्ञापन
The dead body of a young man who jumped into Yamuna river was found after 36 hours.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले के चिल्ला कोतवाली क्षेत्र में यमुना में कूदे युवक का शव 36 घंटे बाद तीन किलोमीटर दूर फतेहपुर सीमा क्षेत्र में तुर्रा घाट पर मिला। एसडीआरएफ टीम ने उसे खोजा। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने बताया कि युवक का दोस्त से विवाद हो गया था।

विज्ञापन

इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। पड़ोसी जिले फतेहपुर के मीरपुर गांव का दीपक (19) पुत्र अशोक यहां चिल्ला थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव अपने ननिहाल आया था। शाम को वह गांव के ही एक अन्य युवक से उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन

रात को उसने खूब शराब पी और बाइक से यमुना नदी पुल पहुंच गया। यहां बाइक किनारे खड़ी कर चाबी रख दी और फिर यमुना नदी में कूद गया। शनिवार को सुबह उसका तुर्रा घाट में शव मिला। पुलिस ने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के मामा मनोज ने बताया कि दीपक ने एक साल पूर्व बाइक खरीदी थी। गांव के युवक ने बाइक में साइकिल से टक्कर मार दी। इस पर उसका विवाद हो गया। आशंका जताई कि धमकी आदि देने के डर से उसने आत्महत्या कर ली। सड़क हादसे में मामा भोला के घायल हो गए थे।

दीपक 29 मार्च को उन्हें देखने के लिए ननिहाल आया था। तीन भाइयों में बड़ा था। मुंबई में मजदूरी करता था। करीब एक माह पूर्व घर लौट आया था। चिल्ला थाना प्रभारी प्रभुनाथ का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed