फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The daughter of forest inspector hangs on the noose

वन दरोगा की बेटी फांसी के फंदे पर झूली

Sat, 30 May 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
The daughter of forest inspector hangs on the noose
बांदा। वन दरोगा की किशोर उम्र बेटी ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह हाईस्कूल की छात्रा थी। परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के नवाब टैंक नर्सरी में रह रहे वन दरोगा रामबहोरी की 14 वर्षीय बेटी नेहा ने शुक्रवार की रात अपने कमरे में सीलिंग हुक में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। शनिवार को सुबह परिजनों ने शव फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि नेहा को किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं था। सुसाइड नोट भी नहीं मिला। घर के सभी सदस्य इस घटना से हतप्रभ हैं। वह इस वर्ष 10वीं क्लास में थी। उधर, अलीगंज चौकी प्रभारी ओपी द्विवेदी का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की गई है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed