फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The contractor's close friend had planned the robbery

Banda News: ठेकेदार के करीबी ने ही बनाई थी लूट की योजना

Thu, 30 Nov 2023 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 30 Nov 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
The contractor's close friend had planned the robbery
बांदा। ठेकेदार के साथ लूट का ताना बाना उसके ही परिचित ने रचा था। उसने ही मजदूर दिलाने के बहाने नगला पुरवा ले जाकर अपने साथियों से लूट की घटना को अंजाम दिलाया था। बाद में बहाना बनाकर वहां से भाग निकला था। पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ में व दो अन्य बदमाशों को बाद में गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के पास से लूटे गए रुपये भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा एक बाइक भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस लाइन सभागार में एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व सीओ अतर्रा जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि 28 नवंबर को कमासिन थाना क्षेत्र के कोर्रा बुजुर्ग निवासी ठेकेदार मोतीलाल वर्मा को बदौसा थाना क्षेत्र के नादनमऊ गांव के पास गोली मारकर 80 हजार रुपये बदमाश लूट ले गए थे।
विज्ञापन

इस घटना के खुलासे के लिए बदौसा, एसओजी व सर्विलांस की टीमों को लगाया गया था। गिरफ्तारी के दौरान 29 नवंबर की रात बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के किनारे चकला पुरवा के पास चंदौर गांव जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों की घेराबंदी की। घेराबंदी देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जिस पर पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में आरोपी बदमाश जीतू (26) के बाएं पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे वह मौके से गिरफ्तार हो गया। उसके पास से पुलिस को 51 हजार रुपये व बाइक मिली। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दौरान गुरुवार को इस घटना में शामिल दो अन्य बदमाश अरुण व राजबहादुर को दतौरा मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। राजबहादुर के पास से लूट का 3200 रुपया बरामद किया है। घायल बदमाश जीतू ओरन ग्रामीण का रहने वाला है। जबकि अरुण वर्मा कोरारी गांव व राजबहादुर ताबेदार का पुरवा का रहने वाला है।

बांदा। अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि लेबर कांट्रेक्टर मोतीलाल हरियाणा में ईंट भट्ठे पर लेबर कांट्रेक्टर का काम करता है। वह बांदा से मजदूर ले जाता है। 28 नवंबर को वह अपने भतीजे राजेंद्र के साथ लेबर की तलाश में जा रहा था।
ओरन में उसे उसके परिचित का राजबहादुर मिला और कहा कि चलो नगला पुरवा में उसे मजदूर दिलाता हूं। इस बीच उसने टोह लेकर मोतीलाल के पास रुपये होने की बात पता कर ली। उसने रास्ते में ही फोन से अपने भतीजे के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर अपने दो अन्य साथी जीतू व अरुण को पूरी योजना बता दी। आरोपी बदमाश जीतू व अरुण नादनमऊ के पास खड़े हो गए।
जैसे ही मोतीलाल व उसका भतीजा राजेंद्र व राजबहादुर वहां पहुंचे। उन्होंने हाथ देकर बाइक रुका ली और मोतीलाल के दाहिनी जांघ में गोली मारकर 80 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने जीतू के पास से एक तमंचा व लूटे गए 51 हजार रुपये, अरुण वर्मा के पास से एक तमंचा व लूटे गए 700 रुपये व राजबहादुर के पास से लूटे गए 3200 रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा एक बाइक अपाचे व एक स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की है।


बांदा। लूट की घटना का सफल अनावरण करने पर एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस टीम में शामिल थानाध्यक्ष बदौसा अनिल साहू, प्रभारी सर्विलांस राधाकृष्ण तिवारी, एसओजी व सर्विलांस टीम को 25 हजार रुपये के नकद इनाम से नवाजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed