{"_id":"6afc9bad3995be76f20a2229","slug":"another-motorcyclist-dies-following-a-collision-between-two-bikes-banda-news-c-212-1-sknp1006-154808-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाइक की टक्कर से दूसरे बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाइक की टक्कर से दूसरे बाइक सवार की मौत
Tue, 17 Nov 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो-9- मृतक बृजेश यादव। फाइल फोटो।
बांदा। बीमार बहन को देखने जसपुरा जा रहे बाइक सवार को सामने से आए दूसरी बाइक पर सवार दो लोगों ने सामने से टक्कर मार दी।
हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। परिजन व पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया।
मटौंध थाना क्षेत्र के गांव मोहन पुरवा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसका भाई बृजेश यादव (28) सोमवार की शाम अपनी बीमार बहन काे देखने के लिए जसपुरा सीएचसी जा रहा था। थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा कपसा रोड पर सामने से आई दूसरी बाइक में सवार दो लोगों ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने बृजेश यादव को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों की जिला अस्पताल से छुट्टी कर दी।
बृजेश यादव तीन भाइयों में सबसे छोटा अविवाहित था। घर में मां सरवन हैं। पिता खेती किसानी करते हैं। मटौंध थानाध्यक्ष संजीव चौबे ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हुई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
उल्टी दिशा से आई कार की टक्कर से युवक की मौत
बांदा। मटौंध क्षेत्र में उल्टी दिशा से आई तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महोबा के कबरई क्षेत्र के दिलीप अहिरवार (25) की मौत हो गई। वह क्षेत्र के मोहनपुरवा गांव की रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहा था। यह हादसा खैराडा रेलवे क्राॅसिंग के पास। टक्कर लगते ही चालक कार छोड़कर भाग निकला।
मृतक के बाबा ने बताया कि दिलीप दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। मां राजनश्री हैं। पिता मातादीन किसानी करते हैं। थानाध्यक्ष संजीव चौबे ने बताया कि गलत साइड से आई कार की टक्कर से हादसा हुआ है। पुलिस ने दिलीप को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चालक का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)