फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The city struggled with traffic jam, people were stranded for several hours

Banda News: जाम से जूझा शहर, कई घंटे फंसे रहे लोग

Sat, 23 Nov 2024 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
The city struggled with traffic jam, people were stranded for several hours
बांदा। रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। शहर के लोहिया अंडरपास का चौड़ीकरण किया जा रहा है। महीने भर से यह मार्ग पूरी तरह बंद है।
विज्ञापन

इससे शुक्रवार को पूरे दिन शहर जाम से जूझता है। यातायात माह में भी लोगों को घर पहुंचने में घंटों जाम में मशक्कत करनी पड़ती है। शुक्रवार को दोनों ओवरब्रिज व क्योटरा अंडरपास में लोगों को जबरदस्त जाम का सामना करना पड़ा।
रेलवे लाइन की वजह से शहर दो भागों में बंटा है। लोगों को कचहरी व कालूकुआं, महोबा, फतेहपुर व चिल्ला रोड जाने के लिए ओवरब्रिज या अंडरपास से जाना पड़ता है। ईदगाह रोड पर बने रेलवे के अंडरपास के चौड़ीकरण का कार्य करीब एक माह से चल रहा है। इससे इस रास्ते से आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध है। इस रास्ते से बबेरू और बिसंडा मार्ग से आने वाले वाहन चालक तथा राहगीर गुजरते रहे हैं। अब इन्हें कालूकुआं से पुराने ओवरब्रिज के रास्ते आना-जाना पड़ रहा है। दूसरी तरफ शादी-सहालग का समय चल रहा है। इससे बाजार में भारी भीड़ हो रही है। शुक्रवार को शहर पूरे दिन जाम से जूझता रहा।
विज्ञापन

पुराने ओवरब्रिज व नए ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन रोड पीलीकोठी, क्योटरा अंडरपास में करीब चार घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। करीब दो बजे जाम लगा तो छह बजे तक लोग फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्योटरा अंडरपास में लगे जाम से निजात दिलाने के लिए कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। कुछ कार सवारों ने खुद मोर्चा संभाला और ट्रैफिक नियंत्रित कर किसी तरह जाम खुलवाया। इसी तरह पुराने ओवरब्रिज पर बाबूलाल चौराहा से कालूकुआं तक जाम में स्कूली बच्चे, मरीज, रोडवेज बसें घंटों फंसी रहीं। कुछ ट्रैफिक सिपाही व होमगार्ड के जवान जाम हटवाने का प्रयास करते रहे। जब जाम नहीं हटा तो बाबूलाल चौराहा से आने वाले वाहनों को पीलीकोठी तरफ मोड़ दिया। इससे नए ओवरब्रिज में भी भीषण जाम लग गया। पीलीकोठी से ओवरब्रिज होते हुए बीएसए कार्यालय तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed