फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The campaign period is over, the pit is the pit on the high

अभियान की अवधि पूरी, हाई पर गड्ढे ही गड्ढे

Sun, 19 Dec 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
The campaign period is over, the pit is the pit on the high
तिंदवारी (बांदा)। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के सरकारी अभियान की पोल बांदा-टांडा नेशनल हाईवे खोल रहा है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ और कारोबारी शहर कानपुर को जोड़ने वाला यह हाईवे गड्ढामुक्त नहीं हो सका। सरकार की गड्ढा मुक्त अभियान की समय सीमा पांच दिसंबर खत्म होने के बाद भी हाईवे पर गड्ढे ही गड्ढे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से बेंदा घाट तक लगभग 40 किलोमीटर हाईवे बांदा पीडब्ल्यूडी (एनएच डिवीजन) के जिम्मे है। बड़ी संख्या में यहां बालू, गिट्टी आदि के वाहन और यात्रियों के छोटे-बड़े वाहन रात-दिन गुजरते हैं। हाईवे तिंदवारी कस्बे के बीच से गुजरा है। मुख्यालय से यहां तक दोनों ओर एक दर्जन से ज्यादा गांव हैं। पूरे हाईवे में लगभग एक सैकड़ा स्थानों पर छोटे-बड़े गड्ढे हैं। यहां हाईवे गड्ढामुक्त नहीं हो सका। तिंदवारी कस्बे में सिकंदरपुर, ब्लाक कार्यालय, पपरेंदा तिराहा, थाना, पानी की टंकी, जीजीआईसी, पेट्रोल पंप, गैस गोदाम आदि के पास गड्ढों की भरमार है। हल्के और दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।
विज्ञापन

उधर, हाईवे के गड्ढा मुक्त न होने के सवाल पर नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई), रायबरेली यूनिट के प्रोजेक्ट मैनेजर योगेश तिलक का कहना है कि चालू माह दिसंबर के अंत तक हाईवे की मरम्मत और गड्ढे भरने का काम शुरू हो जाएगा। उनके मुताबिक टेंडर प्रक्रिया में कुछ व्यवधान से यह कार्य नहीं हो पाया था। अब पुराने ठेकेदार से ही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed