फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The campaign also raised hand in the helmet by religious leaders

हेलमेट की मुहिम में धर्मगुरुओं ने भी बढ़ाए हाथ

Tue, 08 Dec 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांदा
अमर उजाला ब्यूरो बांदा Updated Tue, 08 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

बांदा। बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने के लिए विभिन्न धर्मों के गुरु भी लोगों को प्रेरित करने के लिए आगे कदम बढ़ाए हैं। अभियान से जुड़कर पंडित, मौलवी और पादरी और गुरुद्वारा प्रमुख ने कहा कि लोग हेलमेट को मजबूरी न समझें। सुरक्षित जीवन के लिए यह बेहद जरूरी है।

पुलिस विभाग के पिछले महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो बाइक दुर्घटना से मौतों में अधिकांश की वजह हेलमेट न लगाना रहा है। बिना हेलमेट के बाइक चलाने और दुर्घटना होने पर हेडइंजरी के चलते मौत की घटनाओं को रोकने के लिए अमर उजाला द्वारा  चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा धर्म गुरु भी बन रहे हैं।
विज्ञापन


केवटरा निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित उमाकांत त्रिवेदी ने इस अभियान को सराहा। उन्होंने कहा कि जिस तरह खराब गृह नक्षत्रों को शांत करने व उनसे निपटने के लिए लोग यज्ञ, हवन-पूजन को अनिवार्य मानते हैं। ठीक वैसे ही हादसों में मौतों की संख्या कम करने के लिए हेलमेट भी अनिवार्य है। बड़े भाग्य मानुष तन पावा, सिर दुर्लभ सुर ग्रंथन गावा चौपाई सुनाते हुए कहा कि मानव का जन्म दुर्लभ है। यदि थोड़ी सी सावधानी (हेलमेट लगाकर) जीवन सुरक्षित हो रहा है तो इसमें पीछे नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर काजी मेराज मसूदी (अकील मियां) बढ़ते हादसों में हो रही मौतों पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि बढ़ते वाहनों के चलते इस समय ऐसे अभियान की जरूरत है। उन्होंने सभी से बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि जीवन बेहद कीमती है। इस पर लापरवाही बिल्कुल न करें।


गुरुद्वारा कमेटी के भगत अमर लाल ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी ने भी जीवन बचाने वाले को सबसे बड़ा दर्जा दिया है। कहा कि हेलमेट की इस मुहिम के भागीदार बनकर खुद को खुशकिस्मत समझ रहे हैं। अब खुद भी हेलमेट लगाकर निकलेंगे और परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। संकट मोचन मंदिर के महंत भोले महराज ने कहा कि होनी को कौन टाल सकता है, पर यदि हम जरा सावधानी बरते हैं तो लूला-लंगड़ा व अपाहिज होने से बच सकते हैं। इसलिए वह सभी भक्तों से बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने का आग्रह कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed