{"_id":"6a8dd5089eb4db83a009323a","slug":"the-bhim-army-staged-a-protest-and-demanded-a-resolution-to-the-issues-banda-news-c-212-1-bnd1007-151288-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: भीम आर्मी ने प्रदर्शन कर समस्याओं के समाधान की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: भीम आर्मी ने प्रदर्शन कर समस्याओं के समाधान की मांग की
Tue, 25 Aug 2026 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम अवनीश कुमार को छह सूत्री पत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
पत्र में जलभराव, बदहाल सड़कों और सरकारी विद्यालयों की खस्ता हालत में सुधार की मांग की गई। बबेरू, जमुनिहा पुरवा व बबेरू ग्रामीण के सरकारी विद्यालयों में सीसी सड़क, साफ-सफाई व बिजली दुरुस्त करने की मांग की गई। प्रेमनगर, तिंदवारी रोड स्थित गौतम बुद्ध नगर में जलभराव से गिरे मकानों के प्रभावितों को मुआवजा व आवास दिलाने की मांग भी की गई।
कमासिन कस्बे के दांदौ रोड की करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क की मरम्मत की मांग भी शामिल थी। आजाद समाज पार्टी के जिला महासचिव जगरूप प्रजापति और भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मनोज रूस्तम ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिव नरेश वर्मा, धर्मेंद्र अंबेडकर, जगरूप प्रजापति, किशन समुद्रे, नीलेंद्र कुमार, सिद्धार्थ वाल्मीकि मौजूद रहे।