फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   March held to demand the development of a major station and train stoppages.

Banda News: प्रमुख स्टेशन बनाने व ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर निकला मार्च

Wed, 02 Sep 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 02 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
March held to demand the development of a major station and train stoppages.
फफूंद स्टेशन के बाहर मार्च निकालते समिति के सदस्य। संवाद
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद स्टेशन को औरैया जिले का प्रमुख स्टेशन बनाए जाने, आधुनिकीकरण और विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर फफूंद स्टेशन संघर्ष समिति के सदस्यों ने मंगलवार की देर शाम मोबाइल टॉर्च फ्लैश लाइट मार्च निकाला। यह मार्च रेलवे स्टेशन परिसर से लेकर थाने होते हुए फफूंद चौराहे तक निकाला।
विज्ञापन

समिति ने मांग की कि फफूंद स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जाए, जिसमें स्वच्छता, प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल और पार्किंग की बेहतर सुविधा हों। दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों की सुविधा के लिए फफूंद स्टेशन पर रैंपयुक्त फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए। 12033/12034 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का फफूंद स्टेशन पर ठहराव दिया जाए।
विज्ञापन

साथ ही कोरोना काल में बंद किए गए ट्रेनों के ठहराव फफूंद स्टेशन पर पुनः बहाल किए जाएं। समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह ने कहा कि फफूंद स्टेशन के अधिकारों की आवाज अब पूरे क्षेत्र की सामूहिक आवाज बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed