{"_id":"6a97179763365c9c8c07ec36","slug":"student-attendance-in-schools-drops-due-to-heavy-rain-banda-news-c-212-1-bnd1007-151518-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: भारी बारिश से स्कूलों में घटी छात्र संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: भारी बारिश से स्कूलों में घटी छात्र संख्या
Tue, 01 Sep 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
पैलानी। तहसील क्षेत्र में दो दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश का असर स्कूली बच्चों की उपस्थिति पर भी पड़ा है।
जलभराव और खराब मौसम को देखते हुए कई अभिभावकों ने बच्चों को विद्यालय भेजना बंद कर दिया है। इससे क्षेत्र के ज्यादातर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम रही।
राजकीय इंटर कॉलेज पैलानी, राजकीय इंटर कॉलेज रेंहुंटा, राजकीय इंटर कॉलेज पिपरहरी, पंडित जवाहरलाल नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज चंदवारा, संगम इंटर कॉलेज, जिला परमहंस परम हंस श्री रणछोड़ दास इंटर कॉलेज खप्टिहा कलां समेत कई विद्यालयों में बारिश के चलते बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अभिभावक रमेश कुमार, भोला प्रसाद, रामबाबू, चुन्नू, मोहित, गणेश, तुलसीदास, राम बहादुर आदि ने जिलाधिकारी अमित आसेरी से प्राथमिक विद्यालयों से लेकर इंटर कॉलेज तक रेनी डे अवकाश घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
अभिभावकों का कहना है कि लगातार बारिश के बीच बच्चों को विद्यालय भेजना जोखिम भरा है। ऐसे में आगामी तीन दिनों तक विद्यालय बंद रखा जाए। इससे छात्र-छात्राओं को किसी संभावित हादसे से बचाया जा सकेगा।