{"_id":"69595674a8cb44e9e8066a0b","slug":"the-average-response-time-of-prv-in-the-district-was-a-record-six-minutes-banda-news-c-212-1-sknp1006-138466-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जिले में पीआरवी का औसत रिस्पांस टाइम रिकार्ड छह मिनट रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जिले में पीआरवी का औसत रिस्पांस टाइम रिकार्ड छह मिनट रहा
विज्ञापन
-20 पीआरवी वाहन ऑफ द डे रहे
-यूपी डायल-112 ने 518 लोगों लोगों को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। वर्ष 2025 में पीआरवी वाहनों का औसत रिस्पांस टाइम रिकार्ड छह मिनट का रहा। पुलिस के 20 पीआरवी वाहन ऑफ द डे रहे।वर्तमान में पुलिस आपातकालीन पुलिस सेवा डायल यूपी-112 में कुल 39 चार पहिया वाहन और 13 दो पहिया वाहन सक्रिय हैं। इसमें कुल 369 पुलिस कर्मी तैनात हैं।
पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल यूपी-112 ने बीते वर्ष त्वरित, प्रभावी व संवेदनशील पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत किया। नोडल अधिकारी यूपी-112, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि पीआरवी ने सड़क दुघर्टनाओं में घायल 518 लोगों को समय से अस्पताल पहुंचाया। इसमें नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति व शहर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी के प्रयास की सूचना पर पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया और उनकी काउंसिलिंग की। इसी तरह से देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव में एक युवक के नाले में डूबने और बबेरू कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति के नाले में गिरने की सूचना पर पीआरवी टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलर ने सूचना दी कि उनके लड़के का बांदा में अपहरण हो गया है इस पर पीआरवी ने कॉलर के बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। शहर कोतवाली क्षेत्र के केदार का डेरा में सिलिंडर से आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने लोगों को वहां से बाहर निकाला। सिलिंडर में लगी आग को बुझाते हुए बड़ी घटना को रोका गया। पीआरवी टीमों ने इस अवधि में परिजनों की सूचना पर गुमशुदा हुए छह व्यक्तियों/बच्चों को बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया।