फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tempo overturned, one dead, four injured

Banda News: टेंपो पलटा, एक की मौत, चार घायल

Sun, 09 Jun 2024 10:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 09 Jun 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Tempo overturned, one dead, four injured
बांदा। कच्चे मार्ग पर टेंपो उतार देने से पलट गया। इससे टेंपो में सवार सभी पांचों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें पहले पीएचसी बिसंडा फिर जिला अस्पताल भेजा। यहां इलाज के दौरान घायल वृद्ध ने दम तोड़ दिया। यह सभी फतेहपुर से इलाज कराकर गांव आ रहे थे।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के सिकलोढ़ी गांव निवासी मुन्नालाल (65), अपनी पत्नी मीरा (55) के साथ फतेहपुर में सांस का इलाज कराने टेंपो बुक करके गया था। उनके साथ सिकलोढ़ी गांव की अनीता (50) उसकी पुत्री सोनम (30) अपनी बेटी दिव्या (14) भी फतेहपुर गए थे। वहां से सभी टेंपो से वापस लौट रहे थे। रविवार की शाम बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव की पुलिया के पास टेंपो चालक ने अचानक कच्चे मार्ग पर टेंपाें को उतार दिया। जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें सवार पांचों लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को पुलिस ने बिसंडा पीएचसी पहुंचाया। वहां से सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मुन्ना लाल ने दम तोड़ दिया। जबकि बाकी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुत्र कैलाश ने बताया कि पिता सांस के मरीज थे। दवा के लिए फतेहपुर गए थे। उधर, बिसंडा थाना इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि टेंपो चालक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed