फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Temperature increase in bundelkhand, Vegetables ruined

भीषण गर्मी से कम हुआ सब्जियों का उत्पादन

Wed, 27 May 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 27 May 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Temperature increase in bundelkhand, Vegetables ruined

मौसम की मार सब्जियों पर भी पड़ रही है। एक पखवाड़े से भीषण गर्मी और गर्म हवाओं ने केन नदी तट पर रेत में लगी सब्जियों को झुलसा दिया है। इससे सब्जियों का उत्पादन कम हो रहा है और बाजार में दाम भी बढ़ गए हैं।

विज्ञापन


गंछा, कहला, भूरागढ़, कनवारा, अछरौड़ समेत करीब पचास गांव केन नदी के किनारे आबाद हैं। नदी के रेत में सब्जी की बारियां लगाकर तमाम गरीब अपनी जीविका चलाते हैं। अप्रैल से जुलाई तक नदी से ककड़ी, खीरा, तरबूज, करैला, कद्दू, भिंडी, लौकी, तरोई व परवल आदि सब्जी का अच्छी पैदावार होती है।
विज्ञापन


इधर तापमान में वृद्धि ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। नदी किनारे लगीं बारियां लू के थपेड़ों से झुलस गईं हैं। बारियां सूखने से सब्जी व फलों की आवक कम हो रही है। इससे बाजार में हरी सब्जियों के  भाव भी बढ़ रहे हैं। लौकी 10 रुपये प्रति किलो, करेला व कद्दू 20 रुपए किलो, कद्दू 20, भिंडी 20 और खीरा 20 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed