फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Temperature increase in bundelkhand

धरती बनी तवा, आग उगल रही हवा

Wed, 27 May 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 27 May 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Temperature increase in bundelkhand
बुंदेलखंड में मंगलवार को भीषण तपिश और तन झुलसा देने वाली गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। बांदा में 48.6, और चित्रकूट में 47.2 डिग्री तापमान में राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी हुई। घरों, दफ्तरों और अस्पतालों में लोग पसीना से तर-ब-तर रहे। दोपहर में लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा कर रख दिया।
विज्ञापन


कूलर व पंखे की हवा बेअसर रही। मंडल के सभी जिलों में अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। आसमान से बरस रही आग का प्रकोप सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक बरकरार रहा। लेकिन रात में भी लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली। बांदा में रात में न्यूनतम तापमान भी रिकार्ड 33 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बांदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट में बस व रेलवे स्टेशन समेत टेंपो स्टैंडों में भी चहल-पहल गायब रही। दोपहिया वाहनों से गुजरने वाले लोग मुंह को पूरी तरह ढके  रहे। जरूरी काम से निकले राहगीर छांव की तलाश करते नजर आए। हमीरपुर में 46.2 व महोबा में 46.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड में बीते 15 दिन से तापमान 45 से 47 डिग्री के बीच झूल रहा था। लेकिन मंगलवार को बांदा के तापमान ने लोगों को हिला कर रख दिया। अनुमान है कि इस बार बुंदेलखंड में पारा 50 डिग्री के पार तक पहुंचेगा। बांदा स्थित केंद्रीय जल आयोग के मौसम पर्यवेक्षक सुरेश कुमार ने अगले दो-तीन दिनों में तपिश का कहर और ज्यादा झेलने की आशंका जताई है।

वहीं चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि दक्षिणी पश्चिमी और पछुआ हवाओं के कारण तपिश बढ़ गई है। वर्ष 2009 के बाद मई इतना गर्म रहा है। डॉ. दुबे ने बताया कि इस हफ्ते तापमान जिस तेजी से बढ़ा है, उससे आंधी चलने और तापमान में उतार चढ़ाव के आसार हैं।

लू से तीन की मौत
चित्रकूट। बुंदेलखंड में मंगलवार को लू लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। चित्रकूट में दो और जालौन में एक की जान गई। चित्रकूट में शहर की सीमा से सटे चितरा गोकुलपुर गांव निवासी उंजेरिया देवी (65) तीर्थ क्षेत्र स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की सीतापुर शाखा से फसल मुआवजे का भुगतान लेकर घर वापस जा रही थी।

रास्ते में उसने पास के हैंडपंप से पानी पिया। लू लगने से थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। अस्पताल ले जाते समय वृद्धा ने दम तोड़ दिया। इसी तरह रैपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज लौरी गांव निवासी माताबदल (50) सोमवार सुबह साथी के साथ बाइक से कौशांबी जा रहा था।


राजापुर यमुना नदी पुल पार करते ही उसे तेज प्यास लगी। बाइक रोककर उसने हैंडपंप से पानी पिया। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। साथी जब तक कुछ समझ पाता उसने दम तोड़ दिया। जालौन में मोहम्मदाबाद निवासी चंदूयाज्ञिक की चार माह की मासूम वंदना की लू से जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed