फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager's foot slipped in the ramp built in the pond, died by drowning

Banda News: तालाब में बने रैंप में किशोर का पैर फिसला, डूबकर मौत

Mon, 17 Nov 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 17 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Teenager's foot slipped in the ramp built in the pond, died by drowning
फोटो- 13 हर्ष। फाइल फोटो।
बांदा। खेत में स्थित तालाब के रैंप में खेल रहे किशोर का पैर फिसल जाने से वह तालाब में डूब गया। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चला। घटना के 16 घंटे बीतने के बाद गोताखोरों ने उसका शव तालाब से निकाला।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के अरबई गांव निवासी जयपाल ने बताया कि उसका पुत्र हर्ष (12) गांव में स्थित खेत में बने सरकारी तालाब के किनारे रविवार की शाम करीब पांच बजे खेल रहा था। खेलते-खेलते तालाब में बने रैंप से उसका पैर फिसला और वह तालाब के पानी में डूब गया। घटना के समय वह खेत में धान की फसल को उसा रहे थे।
विज्ञापन

काफी देर तक जब वह नजर नहीं आया तो उन्होंने तालाब में उसकी तलाश की, लेकिन अंधेरा होने की वजह से वह नहीं मिल सका। सोमवार को सुबह आठ बजे गांव के गोताखोरों ने एक बार फिर उसकी तलाश की तो उसका शव मिल गया। बताया कि वह बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के कालका चौराहे में भी रहते हैं। उनका गांव अरबई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह दो भाई दो बहनों में दूसरे नंबर का था। घर में मां चुन्नी है। पिता के पास चार बीघा जमीन है। वह खेती किसानी करते हैं। देहात कोतवाली प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि तालाब में डूबकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed