{"_id":"60e1f8b38ebc3ec7f066ae7d","slug":"teenager-hanged-by-tying-rakhi-to-brother-banda-news-knp638281283","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को राखी बांधकर किशोरी फांसी पर झूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को राखी बांधकर किशोरी फांसी पर झूली
विज्ञापन
बांदा। छोटे भाई को राखी बांधने के बाद किशोरी फांसी पर झूल गई। परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस फांसी लगाने की वजह की जांच पड़ताल कर रही है। घटना के वक्त घर में किशोरी और उसका भाई था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के चौबा पुरवा में बुद्धविलास की पुत्री सपना (17) ने शनिवार की शाम कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर तक दरवाजा न खुलने पर छोटे भाई अजय उर्फ बउवा ने दरवाजे की सांसों से सपना का शव लटका देखा। उसने पड़ोसियों को जानकारी दी। सूचना पाकर कुछ देर में मां-पिता भी घर आ गए। दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस के आने पर अजय ने टिनशेड से कमरे में जाकर दरवाजा खोला।
पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। पिता ने बताया कि घटना के वक्त सपना और अजय घर में थे। वह मवई मंडी में पल्लेदारी करने गया था। मां सहोद्रा अपने मायके परसौड़ा गांव गई थी। बड़ा बेटा अरविंद पपरेंदा गांव गया था। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
यह भी बताया कि सपना ने आत्महत्या करने से पहले अपने छोटे भाई अजय को राखी बांधी थी। साथ ही कहा था कि वह रक्षाबंधन में राखी नहीं बांध पाएगी। बड़े भाई अरविंद की राखी बैग में रख दी थी। मृतका एकलौती पुत्री थी। कोतवाली देहात पुलिस ने जांच के लिए मोबाइल अपने कब्जे में लिया है।