फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager drowns in the Yamuna while bathing

Banda News: नहाते समय किशोर यमुना में डूबा

Sat, 17 Oct 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 17 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Teenager drowns in the Yamuna while bathing
बांदा। थाना क्षेत्र मरका के गांव बाकल में यमुना नदी में नहाते समय पैर फिसलने से किशोर गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन

हमीरपुर के भरुआ थानाक्षेत्र निवासी राहुल साहू (16) पुत्र छोटेलाल पिता के साथ बाकल गांव स्थित सिद्धपीठ जोगनी माता मंदिर में लगे मेले में आया था। पिता-पुत्र मेले में गुलाब लच्छी बनाकर बेच रहे थे। शनिवार दोपहर राहुल अन्य युवकों के साथ यमुना में नहाने चला गया। वहां राहुल को डूबता देख साथ मौजूद युवकों ने पिता को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना पुलिस व गोताखोरों की मदद से नदी में तलाशी अभियान शुरू कराया। थाना प्रभारी सूबेदार बिंद ने बताया कि गोताखोरों की सहायता से यमुना नदी में किशोर की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद राहुल की मां गीता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग किशोर के सकुशल मिलने की आस लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed