{"_id":"68657ce0786587d3110ec9c6","slug":"teenage-girls-body-found-hanging-from-a-noose-in-her-lovers-shop-banda-news-c-212-1-bnd1006-129173-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: प्रेमी की दुकान में किशोरी का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: प्रेमी की दुकान में किशोरी का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की सुबह प्रेमी की दुकान में प्रेमिका का शव फंदे से लटका मिला। दुकानदार का कहना है कि प्रेमी से कहासुनी के बाद प्रेमिका ने फंदा लगा लिया, जबकि प्रेमिका के बाबा ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
पड़ोस में रहने वाले सजातीय युवक से 17 वर्षीय इंटर की छात्रा का दो वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि मंगलवार को 12 बजे तक किशोरी अपने घर में रही। परिजनों के सो जाने पर वह प्रेमी के घर पहुंच गई। दोनों घर में खुली किराना की दुकान में बातचीत करते रहे। बताया जा रहा है कि दोनों में शादी को लेकर विवाद हुआ। इससे नाराज होकर किशोरी ने गमछे और रस्सी को जोड़कर दुकान में ही पंखे के हुक से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद युवक मौके से भाग निकला।
किशोरी के बाबा ने बताया कि बुधवार को सुबह चार बजे रिश्ते के भांजे ने फोन कर बताया कि पौत्री का शव फंदे से लटक रहा है। बाबा ने प्रेमी, उसके पिता समेत चार लोगों पर पौत्री को घर से उठा ले जाने और हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। गिरवां थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि दो वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों पक्षों के लोगों को थी। कहा कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रेमी की मां पर धमकाने का आरोप
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृ़तका के बाबा ने कहा कि मंगलवार को युवक की मां उनके घर आई थी और जान से मार देने की धमकी दी थी। यह भी कहा कि एक सप्ताह पूर्व उनका पड़ोसी से नाले को लेकर कहासुनी हो रही थी, तभी युवक पक्ष के लोगों ने उनसे विवाद किया था। बाबा ने बताया कि उलाहना देने पर उसके भाई को दो तमाचे भी मारे थे और जान से मार देने की धमकी दी थी। बाबा ने बताया कि वह 11वीं की छात्रा थी। दो भाई और तीन बहनों में तीसरे नंबर की थी। उसका पिता राजस्थान के कोटा में मजदूरी करता था।
दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, बनाई स्लाइड
प्रेमिका के शव का दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पैनल में डॉ. सौरभ गुप्ता और डॉ. संदीप कुमार शामिल रहे। बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड भी बनाई गई है।