{"_id":"666b400cab77e476460b2524","slug":"teen-dies-due-to-electric-shock-from-tent-pole-banda-news-c-212-1-sknp1006-111794-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: टेंट के पोल में उतरे करंट से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: टेंट के पोल में उतरे करंट से किशोर की मौत
विज्ञापन
बांदा। तेरहवीं में पड़ोसी के दरवाजे पर लगे टेंट के पोल में उतरे करंट से किशोर की मौत हो गई।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव निवासी रोहित (16) बुधवार की शाम गांव के सतबीर सिंह के पिता की तेरहवीं में गया था। सतबीर के मकान के बाहर टेंट लगा था। टेंट में रोशनी के लिए लगाया केबल कटा होने से लोहे के पोल में करंट आ गया। रोहित ने कामकाज के दौरान पोल को पकड़ लिया। इससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। हादसा देख तेरहवीं कार्यक्रम में कोहराम मच गया।
चचेरे भाई दीपक ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता अजीत सिंह खेती किसानी करते हैं। घर में मां रानी है। एक बहन शादीशुदा है। तिंदवारी थानाध्यक्ष राधा कृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।