{"_id":"68dad4a2590846e37e0ae3b4","slug":"teams-of-bilgaon-atarra-and-banda-became-winners-in-kho-kho-competition-banda-news-c-212-1-bnd1007-134073-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खो-खो प्रतियोगिता में बिलगांव, अतर्रा व बांदा की टीमें बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खो-खो प्रतियोगिता में बिलगांव, अतर्रा व बांदा की टीमें बनी विजेता
Tue, 30 Sep 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 06 खो खो खेलतीं छात्राएं व मौजूद अन्य। स्रोत - विद्यालय
अतर्रा। ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में सोमवार को विद्यालयी क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न काॅलेजों की टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिभा का परिचय दिया। सीनियर बालक वर्ग में राजकीय हाईस्कूल बिलगांव ने अन्य टीमों को हराकर विजेता बनी।
जूनियर बालक वर्ग में ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज बिलगांव उपविजेता रहा। वहीं जूनियर बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज बांदा ने बाजी मारी और राजकीय हाईस्कूल अधरौरी उपविजेता रहा। सब-जूनियर बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज बिलगांव की टीम विजेता बनी।
निर्णायक की भूमिका में शिक्षक संतोष कुमार, अरुण कुमार, प्रवीण पांडेय, राजेन्द्र कुशवाहा, वेद प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. सरिता रहे। वहीं वीरेंद्र दीक्षित, सोमनाथ, कमलेश कुमार, नम्रता सिंह, अंजुली देवी, रामबाबू पटेल ने सहयोगी भूमिका निभाई। कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने विजेता व उपविजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। (संवाद)