{"_id":"6856f159309aa0d4b40c27b4","slug":"team-will-come-for-swachh-bharat-survey-in-villages-banda-news-c-212-1-bnd1004-128551-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गांवों में स्वच्छ भारत सर्वेक्षण के लिए आएगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गांवों में स्वच्छ भारत सर्वेक्षण के लिए आएगी टीम
विज्ञापन
बांदा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत खुले में शौचमुक्त ओडीएफ प्लस मॉडल गांवों की हकीकत जानने के लिए भारत सरकार स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 करा रही है। भारत सरकार की टीम गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी।
सीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिवों व एडीओ (पंचायत) को निर्देश दिए हैं कि ग्राम पंचायतों में जो भी कमियां हों, उन्हें ठीक करा लिया जाए, जिससे जनपद की रैकिंग खराब न हो। कहा कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के तत्वाधान में आयोजित होने वाला यह राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण है। इसके माध्यम से मंत्रालय ग्रामीण स्वच्छता की जमीनी स्थिति का गहन मूल्यांकन करेगा।
इसके लिए अलग-अलग नंबर दिए जाएंगे। नागरिक फीडबैक के लिए 100, सेवा स्तर प्रगति के लिए 240, स्वच्छता अवसंरचना की कार्यक्षमता का प्रत्यक्ष निरीक्षण के लिए 120 नंबर दिए जाएंगे। कुल सर्वेक्षण के लिए 540 नंबर निर्धारित किए गए हैं। कहा कि सर्वेक्षण का कार्य 14 अगस्त तक किया जाना है। कहा कि बेहतर रैंकिंग आने पर ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा।