{"_id":"60b135818ebc3ee42e232d7e","slug":"team-caught-illegal-mining-in-four-mines-banda-news-knp630946275","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार खदानों में टीम ने पकड़ा अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार खदानों में टीम ने पकड़ा अवैध खनन
विज्ञापन
बांदा। खनिज विभाग ने जनपद की बालू खदानों की जांच पड़ताल में कई खामियां पाईं। अवैध खनन और ओवरलोड ट्रक पकड़े। पट्टाधारकों को नोटिस जारी की गई है।
दो दिवसीय जांच पड़ताल में खनिज अधिकारी सुभाष सिंह ने खप्टिहा कलां खदान 100/3 में जांच के दौरान बताया कि यहां पट्टा क्षेत्र में 360 डिग्री पीटीजेड सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए। इसी तरह पैलानी खदान में पट्टा क्षेत्र से बाहर खनन करके लगभग 600 घन मीटर बालू का अवैध खनन किया गया है। सादी मदनपुर खदान में भी पट्टा क्षेत्र से बाहर 1390 घन मीटर बालू निकाली गई है। टीम ने यहां 15 ओवरलोड ट्रक भी पकड़े।
खनिज टीम ने नरैनी क्षेत्र के लहुरेहटा गांव की खदान का भी निरीक्षण किया। यहां पाया गया कि पट्टा क्षेत्र से बाहर खनन करके करीब 500 घन मीटर बालू अवैध रूप से निकाली गई। सात ओवर लोड ट्रक भी यहां से पकड़े। निहालपुर स्योंढ़ा खदान में भी पट्टा क्षेत्र के बाहर खनन करके लगभग 450 घन मीटर बालू खनन की गई। खनिज अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त सभी खदानों के पट्टाधारकों को कार्रवाई की नोटिस जारी कर दी गई है।