{"_id":"d83c0d0983c952de35e963d8a16406ef","slug":"teachers-will-soon-benefit-from-acp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को जल्द मिलेगा एसीपी का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को जल्द मिलेगा एसीपी का लाभ
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय शिक्षकों को जल्द ही राज्य कर्मचारियों की तरह
विज्ञापन
एसीपी का लाभ मिलेगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंत्री से राजकीय शिक्षक
संघ की बातचीत हो चुकी है। यह जानकारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ.
राजेंद्र द्विवेदी ने दी।
शुक्रवार को राजकीय शिक्षक संघ की जनपदीय बैठक में इसी माह फैजाबाद में होने जा रहे प्रांतीय अधिवेशन की तैयारी चर्चा हुई। डॉ. द्विवेदी ने कहा कि एसीपी के लिए मुख्यमंत्री शीघ्र निर्णय लेने वाले हैं।
2005 के बाद भर्ती शिक्षकों की पुरानी पेंशन सुविधा लागू करने, उत्तराखंड से लौटे यूपी के टीचरों को उनकी वरिष्ठता का स्थान देने, राजकीय शिक्षकों के पाल्यों को उच्च शिक्षण शुल्क में छूट और प्लान के तहत उच्चीकृत किए गए राजकीय हाईस्कूलों में नियुक्त शिक्षकों के चिकित्सीय प्रतिपूर्ति का हेड निर्धारित करने आदि सहित 20 मांगों का ज्ञापन प्रांतीय अधिवेशन मेें माध्यमिक शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा।
शैक्षिक संगोष्ठी में शिक्षा के उन्नयन पर गहन चर्चा होगी। प्रांतीय अधिवेशन 28 से 30 जनवरी तक होगा। बुंदेलखंड से बड़ी तादाद में राजकीय शिक्षक इसमें शामिल होंगे। बैठक मेें मंडलीय मंत्री अखिलेश दीक्षित, जिलाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, दयाराम वर्मा, महेंद्र यादव, जगदीश चंद्र पाठक, प्रमोद शुक्ला भी उपस्थित रहे।