फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teachers union protest in support of demands

मांगों के समर्थन में शिक्षक संघ का धरना

Sun, 17 Jul 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Teachers union protest in support of demands
Teachers union protest in support of demands - फोटो : BANDA
बांदा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बांदा इकाई ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर डीआईओएस कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 19 सूत्री मांगों का ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने कहा कि आज यह स्थिति आ गई है कि नई मांगों को तो छोड़िए, पुरानी उपलब्धियों को बरकरार रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सरकार साजिश के तहत कर्मचारी संगठनों को कमजोर कर रही है।
विज्ञापन

धरने को पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर चौबे, देवव्रत पांडे, पूर्व जिला मंत्री अजीत कुमार, शिवदत्त त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने किया। जिलाध्यक्ष संतोष द्विवेदी ने सभी को एकजुट रहने के लिए आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मंत्री रामचंद्र सोनकर, लाल बिहारी कुशवाहा, बसंत बल्लभ, राजा कैलाश चंद्र, वेद प्रकाश, जुगुल किशोर तिवारी, बाबूलाल विश्वकर्मा, सुरेशचंद्र वर्मा, जितेंद्र बहादुर सिंह, शिवशंकर निगम, अमर सिंह, हरिशंकर, अवध किशोर मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed