{"_id":"60426e918ebc3ece7a782ca9","slug":"teacher-is-a-god-of-earth-banda-news-knp615833071","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक धरती के ब्रह्मा हैं, समझें महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक धरती के ब्रह्मा हैं, समझें महत्व
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक धरती के ब्रह्मा हैं। उन्हें अपना यह महत्व समझना होगा। अनुशासन और संस्कार से ही शिक्षा का विकास संभव है। मंडलायुक्त शुक्रवार को राजकीय मॉडल कॉलेज, पिपरहरी में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मंडलायुक्त ने कहा कि पूरे मंडल में पुरातन मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह हो रहे हैं। 27 मार्च को होली पर भी यह समारोह होगा। उन्होंने बताया कि मंडल के खेल मैदानों में बैडमिंटन, वालीबॉल, कबड्डी, कुश्ती आदि को बढ़ावा देने के लिए 15 मार्च तक व्यवस्थाएं पूरी कराई जा रही हैं। मंडलायुक्त ने सरस्वती व भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, पंजाबी गीत व राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किए। खेलकूद प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले छात्र नरेंद्र, छोटा, सत्यम, धीरेंद्र सिंह, राकेश, सुनील यादव व छात्रा अंकिता, रोशनी आदि को शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के एक किलोमीटर कच्चे रास्ते के लिए भूमि देने वाले किसान दानवीर श्रीलाल को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार ने विद्यालय को बढ़ाने में गांव के लोगों के सहयोग को बताया। डॉ. सुशील कुमार यादव ने विद्यालय की प्रगति आख्या बताई। इस मौके पर निवर्तमान डीडीसी दीपा सिंह गौर, महिला डिग्री कालेज प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता, डॉ. सबीहा रहमानी ने भी संबोधित किया। एसडीएम पैलानी रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आज आईजी लेंगे क्लास
बांदा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में चल रही कोचिंग में शनिवार (6 मार्च) को पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा यूपीएससी की क्लास सुबह 9:45 बजे से 11:15 बजे तक लेंगे। इसमें सभी प्रतियोगी छात्रों से समय पर उपस्थित होने को कहा है। (संवाद)
-------------------
गायत्री अनुष्ठान, पांच कुंडीय महायज्ञ 8 से
बबेरू। गायत्री शक्तिपीठ में सवा लाख का गायत्री अनुष्ठान एवं पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 8 से 10 मार्च तक चलेगा। पूर्ण आहुति 11 मार्च को पांच कुंडीय यज्ञ के माध्यम से की जाएगी। इसी दिन कन्या भोज और भंडारा किया जाएगा। गायत्री शक्तिपीठ परिवाजक रामसजीवन साहू व पत्नी सुदामा साहू ने बताया कि अनुष्ठान सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक निरंतर चलेगा। उन्होंने सभी से जप में शामिल होकर एवं यज्ञ भंडारा में पहुंचने की अपील की। (संवाद)