फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Swami Vivekananda Jayanti celebrated as Youth Day

युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

Sun, 12 Jan 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda Jayanti celebrated as Youth Day
Swami Vivekananda Jayanti celebrated as Youth Day - फोटो : BANDA
बांदा। स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई। रविवार को जगह-जगह आयोजन कर उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर उनके जीवन पर चर्चा की गई। साथ ही उनके बताये रास्ते पर संकल्प लिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बांदा इकाई की गोष्ठी में राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, परिषद के कानपुर प्रांत अध्यक्ष यतींद्र सिंह, विधायक प्रकाश द्विवेदी, मनोज पुरवार, डा. विज्ञा मिश्रा, कुंवर उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। प्रांत अध्यक्ष ने विद्यार्थी परिषद के कार्यों की जानकारी दी। सह संयोजक सुधांशु सिंह चौहान, संगठन मंत्री प्रवीण लेखरा, विभाग सह संयोजक वैभव सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, शिवांगी चौहान, अजय गौतम, विप्रो गुप्ता, पायल, अंजलि गुप्ता, आशीष गौतम, महेश मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कायस्थ सभा (चित्रगुप्त) परिवार ने कटरा स्थित मंदिर परिसर में अध्यक्ष ह्रदेश कु मार निगम की अध्यक्षता में जयंती मनाई। स्वामीजी के चित्र पर फूल चढ़ाए। विमल कृष्ण श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, उत्तम सक्सेना, संतोष श्रीवास्तव, कमलेश कुमार निगम, सुरेंद्र निगम, आलोक निगम, मनोज श्रीवास्तव, कुलदीन निगम, मोहित निगम, सत्येंद्र निगम व रामप्रकाश खरे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में युवा दिवस में स्व. राधेश्याम ओमर स्मृति वालीबाल प्रतियोगिता हुई। डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने उद्घाटन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह उपस्थित रहे। मेजबान कालेज की टीम विजयी हुई। प्रबंधक विजय ओमर सहित संतोष सिंह, रामेंद्र शर्मा, केशनी प्रसाद मिश्र, राजेश दीक्षित, अशोक त्रिपाठी, रामदेव दीक्षित, सबल सिंह, शिवकुमार गुप्ता उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य रामकृष्ण वाजपेई ने आभार जताया। उधर, सपा छात्र सभा ने जेएन डिग्री कालेज में कालेज इकाई अध्यक्ष लव सिन्हा की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। प्रशांत गुप्ता, हनी साहू, अनमोल यादव, पुलकित शुक्ला, सुमित, राहुल शामिल रहे।
एग्री कल्चर यूनिवर्सिटी में गोष्ठी
बांदा। यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नालॉजी में युवा दिवस पर विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन किया गया। कुलपति डा. यूएस गौतम ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने को कहा। छात्र ऋषभ और रामबाबू ने भी संबोधित किया। सहायक डीन वीके सिंह, केएस तोमर, डा. एके चौबे, डा.देवकुमार, डा. जीएस पवार, डा. एसपी द्विवेदी, डा. संजीव कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डा.चंद्रकांत तिवारी, डा. ओमप्रकाश और मीडिया प्रभारी डा. बीके गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
युवा दिवस पर किया योग
बांदा। सदर तहसील में योग शिविर के साथ विवेकानंद को याद किया गया। सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा और योगाचार्य अबोध श्रीवास्तव तथा एस व्यास्या बंगलूरू ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। योगाचार्य रमेश सिंह राजपूत ने सामूहिक योगासान कराएं। कार्यक्रम के मेजबान तहसीलदार अवधेश कुमार निगम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद उनके आदर्श है। राजेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उधर, श्रीकृष्ण आइडियल स्कूल में प्रधानाचार्य जेपी यादव ने विवेकानंद के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चर्चा
बबेरू। जेपी शर्मा इंटर कालेज में युवा दिवस पर आरएसएस खंड एवं नगर में योग, खेल, सूर्य नमस्कार, व्यायाम आदि आयोजित हुए। सह प्रांत प्रचारक (कानपुर) ने विवेकानंद के विचारों पर चर्चा की। कार्यवाह जमुना प्रसाद गुप्त, कामता पाल, नगर संचालक फूलचंद्र उपाध्याय, अशोक, अखंड प्रताप, अनूप कुमार, संजय सिंह, संतोष यादव, अंकित, राजा, डा. अनिल कुमार सिंह, विश्वेसर पांडेय, विवेकानंद गुप्त, विजय विक्रम सिंह, सुधीर कुशवाहा, सुधीर अग्रहरि, प्रताप सिंह सचान, महेश त्रिपाठी, भैरव शिवहरे, रामनरेश आदि उपस्थित रहे।

स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान
अतर्रा। पीजी कालेज में एनसीसी कैडेट्स ने युवा दिवस मनाया। प्राचार्य डा. अभिलाष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कैडेट्स ने स्वामी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। एनसीसी अधिकारी डा. पीके विश्वकर्मा, डा. ओमप्रकाश तिवारी, डा. केवी राम, डा. डीसी गुप्ता ने भी संबोधित किया। डा. राजेश श्रीवास्तव, डा. जीपी शुक्ला, अनंत त्रिपाडी, डा. बृजनाथ पांडेय आदि शामिल रहे।

Swami Vivekananda Jayanti celebrated as Youth Day

Swami Vivekananda Jayanti celebrated as Youth Day- फोटो : BANDA

Swami Vivekananda Jayanti celebrated as Youth Day

Swami Vivekananda Jayanti celebrated as Youth Day- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed