{"_id":"66e88e5cfd233bd42802b6f6","slug":"suicide-banda-news-c-212-1-sknp1006-115683-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
बांदा। पति के कामकाज न कर पाने से परेशान महिला ने मवेशीबाड़े में फंदा लगाकर जान दे दी। शाम तक महिला के घर न आने पर पति ने जाकर देखा तो वह फंदे से लटकी मिली।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मऊ गिरवां गांव निवासी माया (38) ने घर के पास स्थित मवेशीबाड़े के अंदर छत के छल्ले से साड़ी से फंदा लगा लिया। देर शाम जब वह घर नहीं लौटी तो पति बेलाराम ने जाकर देखा तो वह फंदे से लटकी थी। पति ने बताया कि वह बांयी आंख से दिव्यांग है। दायीं आंख से भी कम दिखाई देता है। घर में दो पुत्रियां शादी योग्य हैं।
माया अकेले ही पूरा घर संभालती थी। वह उसके कामकाज न कर पाने से परेशान रहती थी। इसी परेशानी में उसने यह कदम उठाया है। बताया कि सुबह वह भैंसों को चराने के लिए खेत गई थी। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। मायका रिठौली गांव है। नरैनी कोतवाल राममोहन राय ने बताया कि पति के कामकाज में असमर्थ होने से परेशान होकर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।