{"_id":"66df3dcb3a0582b63105bb42","slug":"suicide-banda-news-c-212-1-sknp1006-115378-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जमीन गिरवी रखने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जमीन गिरवी रखने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
बांदा। नशे में घर के अंदर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। बेटी ने उसे फंदे से लटका देखा तो शोर मचाकर परिजनों को जानकारी दी।
बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव के राजाराम का पुरवा निवासी प्रमोद वर्मा (40) ने रविवार की दोपहर नशे में घर आकर कमरा बंद कर बल्ली से प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद बड़ी बेटी आरती ने देखा तो दरवाजा बंद था। उसने जंगले से झांका तो फंदे से लटका था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। बेटे संदीप ने बताया कि दो माह पहले भांजे संतोष के दहिनवारे के लिए गांव के एक व्यक्ति को अपनी तीन बीघा जमीन गिरवी रख दी थी।
इसी के चलते परेशान था। घटना वाले दिन पिता ने पूरे दिन शराब पी थी। घर में पत्नी सतरूपा है। चार पुत्र दो पुत्रियां हैं। बड़ा पुत्र संदीप ऑटो चलाता है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया परिजन नशा और जमीन गिरवी रखने से परेशान होना बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।