फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Students' ruckus at Atrara in protest against assessment

मूल्यांकन के विरोध में अतर्रा में छात्रों का हंगामा

Wed, 06 Jun 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 06 Jun 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Students' ruckus at Atrara in protest against assessment
अतर्रा में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा की कापियों के दोबारा मूल्यांकन कराने की मांग लेकर छात्रों ने महाविद्यालय गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। बांदा-इलाहाबाद हाईवे पर धरना दिया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।  

विज्ञापन


डिग्री कॉलेज के छात्रों ने बुधवार को प्रदर्शन के दौरान दिए ज्ञापन में कहा कि वार्षिक परीक्षा के मूल्यांकन में धांधली की गई है। कापियों का दोबारा मूल्यांकन कराया जाए। साथ ही विशेष कमेटी गठित कर पारदर्शिता के साथ उच्च स्तरीय जांच कराने व जिम्मेदार अफसरों व शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि सभी महाविद्यालयों के 80 फीसदी छात्र फेल कर दिए गए हैं। जबकि इंटर में अच्छे नंबरों से पास होकर वे स्नातक कक्षाओं में पहुंचे थे। ऐसे में छात्रों में भारी मायूसी और कुंठा से ग्रस्ति हैं। उधर, जाम की सूचना पर इंसपेक्टर दुर्गविजय सिंह ने छात्रों को समझा-बुझाकर हाइवे से हटाया। नायब तहसीलदार अमरमणि त्रिपाठी ने ज्ञापन लिया और राज्यपाल से अवगत कराने का भरोसा दिया। प्रदर्शन में छात्र ब्रजेश कुमार, प्रह्लाद, मुकेश, नीरज, शुभम, विकास, अमन इत्यादि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed