फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Student consumed poison on being told to send him to Kanpur, dies

Banda News: कानपुर भेजने की बात पर छात्र ने खाया जहर, मौत

Sun, 17 Aug 2025 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Student consumed poison on being told to send him to Kanpur, dies
बांदा। नवोदय परीक्षा की तैयारी के लिए कानपुर भेजने की बात पर छात्र ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के बनसखा गांव निवासी शनि ने बताया कि उसके भांजे अंशु (13) ने रविवार की सुबह घर में जहर खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय बिंदकी के पास उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंच गए। मामा शनि ने बताया कि अंशू अपने पिता की इकलौती संतान था। नवोदय की तैयारी के लिए पिता चंद्रप्रकाश अंशू को कानपुर हास्टल भेज रहे थे। अंशू हॉस्टल जाना नहीं चाहता था। इसी से नाराज होकर उसने जहर खाया है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed