{"_id":"5dd42c748ebc3e54b849c262","slug":"strike-by-electricity-workers-on-second-day-also-banda-news-knp526880889","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी बिजली कर्मियों की रह हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी बिजली कर्मियों की रह हड़ताल
विज्ञापन
Strike by electricity workers on second day also
- फोटो : BANDA
पीएफ घोटाले के मुद्दे पर विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजली कर्मियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। उधर, जूनियर अवर अभियंता संघ ने बुधवार 20 नवंबर से चार दिवसीय कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। हड़ताल से कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ाने लगी है।
उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारी संघ के तत्वावधान में 48 घंटे के चल रहे कार्य बहिष्कार आंदोलन में अभियंता और बिजली कर्मी दोनों ही शामिल है। हड़ताली कर्मियों ने पीलीकोठी स्थित परिसर में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।
कहा कि कर्मचारियों के भविष्य निधि के पैसे में हुए घोटाले पर प्रदेश सरकार और पावर कारपोरेशन ने न तो श्वेत पत्र जारी किया न ही राशि की जिम्मेदारी ली। दोषियों पर गिरफ्तारी की कार्रवाई भी नहीं हुई। पूरे प्रदेश में बिजली कर्मियों में रोष है। धरने की अध्यक्षता विलायत हुसैन और संचालन आलोक शर्मा ने किया।
विज्ञापन
शैलेंद्र कुमार, अनिल पाठक, अजय सविता, पियूष द्विवेदी, हिमंाशु यादव, अतुल कुमार आदि अभियंताओं सहित मोहन राजपूत, आनंद पाल, मोहन स्वरूप, कमाल अहमद, ओमप्रकाश, पवन, मनोज, विनय, सुनील, तौसीफ ,अरशद, पप्पू रजा, रवि कुमार, अवधेश आदि शामिल रहे।
उधर, राज्य विद्युत परिसर जूनियर इंजीनियर्स संगठन के जनपद सचिव कांता प्रसाद ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता को दिए पत्र में कहा है कि जीपीएफ घोटाले मामले में सभी अवर अभियंता/ प्रोनन्त अभियंता 20 से 23 नवंबर तक रोजाना पूरा दिन कार्य बहिष्कार करेंगे। सचिव ने कहा कि इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व ने निर्देश दिए है।
बिजली अभियंताओं और कर्मचारी की हड़ताल में फिलहाल कोई बड़ी फाल्ट न आने से बिजली आपूर्ति ठप्प नहीं हुई है। अलबत्ता मंडल मुख्यालय बांदा शहर में सोमवार को दो फीडर कई-कई घंटे ठप रहे।
टेलीफोन एक्सचेंज फीडर दोपहर 12 से करीब तीन बजे तक बंद रहेगा। इससे जुडे़ इलाकों में आपूर्ति बंद रही। उधर, कालू कुंआ में 11000 एचटी लाइन टूट जाने से करीब डेढ़ घंटे बिजली बंद रही।