फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Stock of fake fertilizer found in Oran

Banda News: ओरन में मिला नकली खाद का जखीरा

Sun, 10 Nov 2024 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Stock of fake fertilizer found in Oran
ओरन/अतर्रा (बांदा)। प्रशासन की टीम ने अब ओरन में नकली डीएपी पकड़ी है। अधिकारियों ने 617 बोरी नकली डीएपी, खाली बोरियां बरामद की है। दो दिन पहले बांदा में 40 बोरी डीएपी पकड़ी थी।
विज्ञापन


किसान एक-एक बोरी डीएपी के लिए परेशान हैं। समय पर खाद न मिलने से रबी की बुआई पिछड़ रही है। किसानों का कहना है कि दस दिन बुआई और न हुई तो खेतों की नमी खत्म हो जाएगी। जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। उधर, खाद की किल्लत के चलते नकली खाद बनाने वाले माफिया सक्रिय हो गए हैं। दो दिन पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने नवाब टैंक स्थित एक गोदाम से 40 बोरी नकली खाद और उपकरण पकड़े थे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व व कृषि विभाग की टीम ने शनिवार की रात अतर्रा तहसील के ओरन कस्बे में छापा मारा। अधिकारियों के बुलाने पर भी कारोबारी मौके पर नहीं पहुंचा। अधिकारियों ने शटर तोड़कर बबेरू रोड स्थित दुकान से 167 बोरी, अतर्रा रोड स्थित गोदाम से 280 बोरी नकली खाद बरामद की। इसके अलावा कस्बे में ही स्थित खाद और बीज गोदाम में छापा मारकर 170 बोरी खाद पकड़ी। यह कार्रवाई पूरी रात चली। सैंपल लेने के साथ खाद को सील कर दी गई है। हालांकि अफसरों ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर नहीं दी है। जिला कृषि अधिकारी मनोज गौतम, तहसीलदार सतीश वर्मा, उप कृषि अधिकारी, नायब तहसीलदार, चौकी प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...

शिकायत के आधार पर छापा मारा है। नकली खाद की पुष्टि नहीं हुई है। संदेह के आधार पर सैंपल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -विजय कुमार, उप निदेशक (कृषि)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed