Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sticks and stones were used between two parties in a land dispute, an old man died

Banda News: जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच चले डंडे-पत्थर, वृद्ध की मौत

Tue, 06 May 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sticks and stones were used between two parties in a land dispute, an old man died
नरैनी। घर के सामने पड़ी सहन की जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच डंडे व पत्थर चल गए। इसमें वृद्ध के सिर पर पत्थर लग गया। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाते समय सोमवार सुबह वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नसेनी गांव निवासी जगदेव (80) रविवार को सुबह घर के दरवाजे में झाड़ू लगा रहे थे। इस बीच पड़ोसी बुद्धविलास के परिवार के 10 लोगों ने उनके ऊपर डंडे और पत्थर से हमला कर दिया। बुद्धविलास पक्ष से एक युवक ने उनके सिर में पत्थर मार दिया। वह गंभीर घायल हो गए। जगदेव के पुत्र वीरेंद्र ने बताया कि वह पिता को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया, लेकिन परिजन रात में उन्हें मेडिकल कॉलेज नहीं ले गए और घर लेकर आ गए। सोमवार को सुबह वह पिता को लेकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस पर परिजन ई-रिक्शा में शव रखकर नरैनी कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन


जगदेव की पुत्रवधू सोना ने बताया कि आरोपी बुद्धविलास के घर के पीछे उनका घर बना है। रविवार को जगदेव दरवाजे पर झाड़ू लगा रहे थे। इसी दौरान बुद्धविलास के घर के लोग आ गए और जमीन को अपनी बताकर झगड़ा करने लगे। जगदेव पक्ष से सरोज देवी ने आठ लोगों पर मारपीट व अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बुद्धविलास की पत्नी शोभा ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थीं। अब मौत होने पर गैर इरादतन हत्या की धारा को बढ़ाया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

--------------------------

समाधान दिवस में सुलट जाती समस्या तो शायद जगदेव की नहीं जाती जान
बांदा। नसेनी गांव के 80 वर्षीय वृद्ध जगदेव रैदास और पड़ोसी बुद्धविलास के बीच डेढ़ माह से जमीन का विवाद चल रहा था। जगदेव के पुत्र वीरेंद्र का कहना है कि जमीन के मसले को लेकर वह थाने में और दो बार तहसील समाधान दिवस में फरियाद कर चुके थे। इसके बाद भी प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की। इसी को लेकर विपक्षी बुद्धविलास के घर के प्रदीप, संदीप, शोभा, हीरामणि, खु्शबू, राजकुमार आदि ने हमला किया। हमले में उसकी भाभी सोना और जगदेव रैदास दोनों घायल हुए थे। वह लोग अपने पिता को लेकर सीएचसी लेकर पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्हें इलाज नहीं मिला। बल्कि रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed